UP TET :1.85 लाख परिषदीय शिक्षकों ने किया आवेदन, हजारों शिक्षक पास कर चुके हैं CTET
चार साल के बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए 1.85 लाख परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया है। सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों को भी टीईटी पास करना अनिवार्य है। जिन शिक्षकों की पांच साल से कम की सेवा बाकी है, उन्हें बिना टीईटी के सेवानिवृत्ति तक काम करने की छूट दी गई है लेकिन उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी। जिनके पास पांच साल से अधिक की सेवा बाकी है, उन्हें तीन साल के अंदर टीईटी पास करना है, वरना उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेनी होगी।
प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पदोन्नति के लिए भी उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास करनी है। इसके खिलाफ शिक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय में दो बार याचिकाएं भी लेकिन खारिज हो गईं। ऐसे में सभी शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दो से चार जुलाई तक प्रस्तावित यूपी-टीईटी के लिए कुल 15,99,638 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 1,85,791 परिषदीय शिक्षक हैं। इनमें कई शिक्षकों ने दोनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
हजारों शिक्षक पास कर चुके हैं सीटीईटी
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सीटीईटी में शामिल यूपी के हजारों शिक्षक पास हो चुके है। चूंकि यूपी में सीटीईटी भी मान्य है इसलिए यूपी-टीईटी का इंतजार किए बगैर सीटीईटी में आवेदन कर दिया था।
Q1. UP TET क्या है?
✅ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है।
Q2. इस बार कितने परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया है?
✅ लगभग 1.85 लाख परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया है।
Q3. क्या CTET पास शिक्षक भी UP TET के लिए आवेदन कर रहे हैं?
✅ हां, हजारों शिक्षक पहले से CTET पास कर चुके हैं और UP TET के लिए भी आवेदन कर रहे हैं।
Q4. UP TET कितने वर्षों बाद आयोजित हो रही है?
✅ यह परीक्षा लगभग चार साल बाद आयोजित होने जा रही है।
Q5. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्या प्रभाव है?
✅ 1 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी TET पास करना आवश्यक हो गया है।
Q6. जिन शिक्षकों की सेवा 5 वर्ष से कम बची है, उनके लिए क्या नियम है?
✅ ऐसे शिक्षक बिना TET पास किए सेवानिवृत्ति तक कार्य कर सकते हैं, लेकिन उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा।
Q7. जिन शिक्षकों की सेवा 5 वर्ष से अधिक बची है, उन्हें क्या करना होगा?
✅ उन्हें 3 वर्ष के भीतर TET पास करना अनिवार्य होगा।
Q8. यदि 3 वर्ष में TET पास नहीं किया तो क्या होगा?
✅ निर्धारित अवधि में TET पास न करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) का सामना करना पड़ सकता है।
0 Comments