Advertisement

TET EXAM PRACTICE SET CHILD PHYSICOLOGY PRACTICE SET

TET EXAM  PRACTICE SET CHILD PHYSICOLOGY PRACTICE SET


TET EXAM  PRACTICE SET CHILD PHYSICOLOGY PRACTICE SET





Question 1: ब्रूनर के ‘स्पाइरल पाठ्यक्रम’ का उद्देश्य क्या है?
A) कम कठिन विषय पहले और कठिन बाद में
B) एक ही विषय को बढ़ती गहराई के साथ पुनः-पुनः प्रस्तुत करना
C) केवल उच्च कक्षाओं में अवधारणाएँ देना
D) केवल रटने पर आधारित ज्ञान
Question 2: बच्चों में ‘मेटाकॉग्निशन’ (Metacognition) का विकास किससे संबंधित है?
A) सिर्फ याद करने की क्षमता से
B) सोचने और अपनी सोच को समझने की क्षमता से
C) अनुकरण आधारित सीख से
D) दंड आधारित अनुशासन से
Question 3: किस परिस्थिति में ‘आत्म-नियमन’ सर्वाधिक विकसित होता है?
A) जब बच्चों पर निरंतर निगरानी हो
B) जब बच्चों को निर्णय लेने और जिम्मेदारी निभाने के अवसर मिलते हैं
C) जब शिक्षक लगातार निर्देश देता हो
D) जब बच्चा केवल कार्य की नकल करता हो
Question 4: ‘कक्षा में विविधता’ का सही अर्थ क्या है?
A) सभी छात्र समान हों
B) शारीरिक भिन्नता
C) छात्रों में भिन्न पृष्ठभूमि, क्षमताएँ और सीखने की गति हो
D) भाषा भिन्नता
Question 5: पियाजे के अनुसार, ‘औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था’ प्राप्त करने पर बालक क्या सक्षम हो जाता है?
A) ठोस तथ्यों पर आधारित तर्क करना
B) अनुकरण आधारित सीखना
C) संवेदी अनुभवों तक सीमित रहना
D) काल्पनिक एवं अमूर्त चिंतन करना
Question 6: कक्षा में ‘खुला प्रश्न’ पूछने का मुख्य लाभ क्या है?
A) उत्तर जल्दी मिल जाता है
B) एक ही सही उत्तर होता है
C) बच्चों में उच्च स्तरीय चिंतन विकसित होता है
D) केवल याददाश्त पर आधारित उत्तर मिलते हैं
Question 7: एक बच्‍चे की बृद्धि और विकास के अध्‍ययन की सर्वाधिक अच्‍छी विधि कौन सी है।
A) मनोविश्‍लेषण विधि
B) तुलनात्‍मक विधि
C) विकासीय विधि
D) सांख्यिकी विधि
Question 8: पियाजे के अनुसार 'असमांजन' किस स्थिति में होता है?
A) जब बच्चा किसी अवधारणा को आसानी से समझ ले
B) जब शिक्षक मार्गदर्शन करे
C) जब नया अनुभव उसकी पुरानी स्कीमा से मेल न खाए
D) जब बच्चा पुनरावृत्ति करे
Question 9: वाइगोत्सकी ने बच्चों के अधिगम में निम्नलिखित कारकों में से किसी एक की भूमिका के महत्व पर सबसे ज़्यादा जोर दिया है?
A) सामाजिक
B) वंशानुगत
C) मानसिक
D) शारीरिक
Question 10: बच्चे की ‘अधिगम शैली’ को समझने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) बच्चों को वर्गीकृत करना
B) प्रत्येक बच्चे के लिए उपयुक्त शिक्षण रणनीति चुनना
C) कमज़ोर बच्चे की पहचान करना
D) अच्छे छात्रों को अलग करना
Question 11: वाइगोत्स्की के अनुसार ‘सांस्कृतिक उपकरणों’ का प्रभाव किस पर पड़ता है?
A) भाषा पर
B) स्मृति पर
C) शारीरिक विकास पर
D) मानसिक प्रक्रियाओं के निर्माण पर
Question 12: ‘अधिगम बाधा’ का उदाहरण कौन-सा है?
A) माता-पिता का सहयोग
B) अनुकूल सीखने का वातावरण
C) कम आत्मविश्वास और भय
D) सकारात्मक प्रतिक्रिया
Question 13: ‘‘मनोविज्ञान, शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है।’’ यह किसने कहा है?
A) कोहलर
B) थॉर्नडाइक
C) स्किनर
D) पावलॉव
Question 14: यदि बच्चा समस्या को हल करने से पहले रणनीति बनाता है, तो यह किस कौशल का संकेत है?
A) अनुकरण
B) स्मृति कौशल
C) आवेगशील व्यवहार
D) मेटाकॉग्निटिव प्लानिंग
Question 15: किस अवस्था में बच्चा ‘दृष्टिकोण ग्रहण’ पूरी तरह सीख पाता है?
A) संवेदी गत्यात्मक
B) पूर्व-संक्रियात्मक
C) ठोस संक्रियात्मक
D) औपचारिक संक्रियात्मक
Question 16: ‘अंतर्निहित प्रेरणा’ किसका उदाहरण है?
A) इनाम पाने के लिए पढ़ना
B) खुद की रुचि और संतोष के लिए सीखना
C) माता-पिता के डर से पढ़ना
D) सज़ा से बचने के लिए कार्य करना
Question 17: ‘सीखने का अंतरण’ अधिकतम कब होता है?
A) जब विषय असंबंधित हों
B) जब पुराने ज्ञान और नए ज्ञान में संरचनात्मक समानता हो
C) जब सीखना केवल रटने पर आधारित हो
D) जब सीखने वाला सक्रिय हो
Question 18: ‘सहारा प्रदान करना’ का उद्देश्य क्या है?
A) छात्र को निर्भर बनाना
B) उत्तर याद कराना
C) छात्र को कार्य स्वयं सीखने में सक्षम बनाना
D) कठिन कार्य देना
Question 19: पावलॉव का प्रयोग किस पर आधारित था?
A) संचालित अनुबंधन
B) नैतिक अनुबंधन
C) शास्त्रीय अनुबंधन
D) व्यवहारवाद
Question 20: ‘व्यवहारवाद’ के अनुसार सीखने का मुख्य आधार क्या है?
A) मानसिक प्रक्रिया
B) पर्यावरणीय उत्तेजना और प्रतिक्रिया
C) जैविक परिपक्वता
D) सामाजिक अंतःक्रिया

Report Card

Total Questions Attempted: 0

Correct Answers: 0

Wrong Answers: 0

Percentage: 0%

Post a Comment

0 Comments