SCHOOL REOPEN : 16 से खुलेंगे स्कूल, कैसे होगी पढ़ाई: शिक्षकों की जनगणना में लगी ड्यूटी
नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन विद्यार्थियों के स्वागत, साफ-सफाई, नामांकन बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई है। बीएसए राहुल पंवार का कहना है कि सभी शिक्षक स्कूलों में भी रहेंगे और जनगणना का काम भी करेंगे। छात्रों की पढ़ाई किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होने दी जाएगी।

0 Comments