HLB में 180+ भवन हैं और नक्शे में जगह कम पड़ रही है? घबराइए मत... इसका भी Official और आसान तरीका है
HLB में 180+ भवन हैं और नक्शे में जगह कम पड़ रही है?
घबराइए मत... इसका भी Official और आसान तरीका है
सबसे बढ़िया तरीका है — Sub-Map (सब मैप) बनाना
मतलब क्या?
अगर आपका क्षेत्र बहुत घना बसा हुआ है और सारे भवन एक ही नक्शे में दिखाने से नक्शा भीड़भाड़ वाला और समझने में कठिन लग रहा है, तो उस हिस्से को अलग-अलग भागों में बाँट दीजिए।
जैसे —
🔹 टुकड़ा A
🔹 टुकड़ा B
🔹 टुकड़ा C
फिर हर हिस्से का अलग पन्ने पर बड़ा और साफ नक्शा बना लीजिए।
मुख्य नक्शे में क्या दिखाना है?
मुख्य नक्शे में केवल —
✔ मुख्य सड़कें
✔ गलियाँ
✔ चौराहा
✔ स्कूल
✔ मंदिर / मस्जिद
✔ हैंडपंप या अन्य महत्वपूर्ण स्थान
और जहाँ बहुत ज्यादा भवन हों, वहाँ बॉक्स बनाकर लिख दीजिए —
📝 "भवन संख्या 01 से 60 हेतु Sub-Map A देखें"
बस… काम आसान ✅
नंबरिंग कैसे करें?
हमेशा शुरुआत करें —
📍 उत्तर-पश्चिम (North-West) कोने से
➡ एक लाइन पूरी करके दूसरी लाइन उल्टी दिशा से।
ध्यान रखें:
Sub-Map में भी नंबरिंग का क्रम नहीं टूटना चाहिए, वरना जांच में दिक्कत हो सकती है।
एक जरूरी बात
नजरी नक्शे में हर परिवार नहीं, केवल भवन दिखाना होता है। 🏠
#जनगणना2027 #HLB #SubMap #नजरीनक्शा #HouseListing #CensusWork #EnumeratorTips
जनगणना से संबन्धित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इस ग्रुप को अवश्य जॉइन करें
0 Comments