BEO Suspend News 2026: शिक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप में बीईओ निलंबित

BEO Suspend News 2026: शिक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप में बीईओ निलंबित




BEO Suspend News 2026: शिक्षकों को प्रताड़ित करने के आरोप में बीईओ निलंबित


खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिधनू को शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज ने विभागीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता, शिक्षकों की प्रताड़ना करने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद इसकी संस्तुति की थी। इसकी पुष्टि बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने की है।

निलंबन के बाद प्रकरण की जांच के लिए मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर नगर से संबद्ध कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर के 31 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र का हवाला दिया गया है। आरोप लगाया गया कि डीएम के स्तर पर बुलाई गई विभागीय समीक्षा बैठक में प्रायः अनुपस्थित रहते हैं। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से संचालित समर कैम्प का मानदेय समय से खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उपलब्ध नहीं कराया। सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक जियाउल्लाह खां की पत्रावली समय से न देने के भी आरोप लगाए गए। गठित जांच समिति के सामने जवाब भी नहीं दिया गया। इससे जांच प्रभावित है।



"इस ब्लॉग की सभी खबरें google search से लीं गयीं…”


FAQ

Q. बीईओ (BEO) को निलंबित क्यों किया गया?
ANS: बीईओ को निलंबित किए जाने के पीछे मुख्य कारण शिक्षकों के उत्पीड़न, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कार्य में लापरवाही या जांच में सहयोग न करना हो सकता है। ऐसे मामलों में विभागीय जांच के बाद निलंबन आदेश जारी किया जाता है 

Q. BEO Suspend होने के बाद आगे क्या प्रक्रिया होती है?
ANS : बीईओ के निलंबित होने के बाद विभागीय जांच शुरू होती है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आगे चार्जशीट, स्पष्टीकरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई या सेवा संबंधी अन्य निर्णय लिए जा सकते हैं। यदि आरोप गलत पाए जाते हैं, तो बहाली भी संभव है।

Q. BEO Suspend News से जुड़ी आधिकारिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
ANS : BEO Suspend News से जुड़ी आधिकारिक जानकारी विभागीय आदेश, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय, शासनादेश, या बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट/पत्राचार से प्राप्त की जा सकती है। अंतिम पुष्टि के लिए हमेशा आधिकारिक आदेश देखना जरूरी है।


ALSO READ THESE

भारत जनगणना 2026-27 SCHEDULE & RULES -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/2026-27-schedule-rules.html

जनगणना में गलत जानकारी देने और असहयोग पर होगी सजा, तीन साल की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड का है प्रावधान -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/blog-post_28.html

FLN आधारित कक्षा 4 & 5 का भाषा व गणित एंडलाइन डाटा संकलन 2025-26 -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/fln-4-5-2025-26.html

NIPUN School Result 2026 PDF Download, Latest Update : इस लिंक से निपुण का रिजल्ट चेक कर सकते हैं -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/nipun-result-2026.html


#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool, primary ka master : up basic shiksha khabar, Basic Shiksha newsShikshamitra transferUP teacher update, Basic education order, TET Practice Sets, Teacher News, Government Orders, Education Updates


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments