ANNUAL EXAM : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से होगी

ANNUAL EXAM : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से होगी



उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक छात्र 2025-26 में वार्षिक परीक्षा और मूल्यांकन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो 16 मार्च से शुरू हो रही है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए को आदेश भेज दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। यह वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में होगी।

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली अपराह्न साडे 12 से 2:30 बजे तक रहेगी। पहले दिन कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। इसी दिन कक्षा 2, 3, 4, 5 की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा 6 में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला, कृषि की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को परीक्षा समय सारणी भेज दी है। 

वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र का निर्माण जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कर बीएसए को उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 2 से 5 तक की वार्षिक परीक्षा लिखित और मौखिक होगी। कक्षा दो एवं तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार 50।प्रतिशत और कक्षा चार और पांच में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत रखा जाएगा। कक्षा 6 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा लिखित होगी। आदेश में कहा गया कि वार्षिक परीक्षा का पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय स्तर पर संबंधित प्रधानाध्यापक, विकासखंड स्तर पर, खंड शिक्षा अधिकारी और जनपद स्तर पर बीएसए का होगा। परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित उत्तरदायी रहेंगे। 

बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि परीक्षा समय सारणी प्राप्त हो गई है। इसी अनुसार वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments