परिषदीय स्कूलों में तैनात दिव्यांग शिक्षकों के सर्टिफिकेट का होगा वेरिफिकेशन, ब्लॉकवार तैयार हो रही लिस्ट
डीजी स्कूल शिक्षा का इस आशय का पत्र मिलने के बाद बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने सभी बीईओ को अपने-अपने ब्लॉक में तैनात दिव्यांग शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा है। साथ ही निर्धारित समयावधि के भीतर प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है।
संदिग्ध मामलों की होगी जांच
बीएसए ने कहा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वालों के शैक्षिक तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र की गहनतापूर्वक छानबीन करें। जिन शिक्षकों के प्रमाण-पत्र संदिग्ध प्रतीत हों, उन मामलों की विस्तृत जांच कराएं। जिससे कि सच सामने आ सके।


0 Comments