TET EXAM CHILD PHYSICOLOGY : PRACTICE SET 4
Question 1: एक शिक्षक यह पाता है कि समान आयु के बच्चों में भाषा, सामाजिक व्यवहार और समस्या-समाधान की क्षमता में स्पष्ट अंतर है, जबकि सभी को समान पाठ्य-सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यह स्थिति बाल विकास के किस मूल सिद्धांत को सबसे अधिक स्पष्ट करती है?
A) विकास निरंतर होता है
B) विकास क्रमबद्ध होता है
C) विकास में व्यक्तिगत भिन्नता होती है
D) विकास केवल आनुवंशिक होता है
Question 2: यदि किसी बच्चे में उच्च बौद्धिक क्षमता जन्मजात रूप से विद्यमान हो लेकिन उसे उपयुक्त शैक्षिक वातावरण न मिले, तो उसका विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँच पाता। यह किस तथ्य की पुष्टि करता है?
A) केवल वातावरण निर्णायक है
B) केवल आनुवंशिकता निर्णायक है
C) आनुवंशिकता और वातावरण की संयुक्त भूमिका
D) विकास आकस्मिक होता है
Question 3: बच्चा पहले बैठना, फिर खड़ा होना और अंततः चलना सीखता है। यह विकास का कौन-सा सिद्धांत दर्शाता है?
A) निकट-दूर सिद्धांत
B) शीर्ष-पाद सिद्धांत
C) सामान्य से विशेष सिद्धांत
D) अनुकरण सिद्धांत
Question 4: वृद्धि और विकास में मुख्य अंतर क्या है?
A) दोनों समान अर्थ रखते हैं
B) वृद्धि गुणात्मक, विकास मात्रात्मक होता है
C) वृद्धि मात्रात्मक, विकास गुणात्मक होता है
D) दोनों केवल शारीरिक परिवर्तन से संबंधित हैं
Question 5: किशोरावस्था में भावनात्मक अस्थिरता का प्रमुख जैविक कारण क्या माना जाता है?
A) विद्यालयी दबाव
B) सामाजिक अपेक्षाएँ
C) हार्मोनल परिवर्तन
D) अनुकरण व्यवहार
Question 6: जब बच्चा यह समझ लेता है कि किसी वस्तु का आकार बदलने पर भी उसकी मात्रा समान रहती है, तो पियाजे के अनुसार वह किस अवस्था में होता है?
A) संवेदी-गतिक अवस्था
B) पूर्व-संचालन अवस्था
C) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
Question 7:किशोरावस्था में भावनात्मक अस्थिरता का प्रमुख जैविक कारण क्या माना जाता है?
A) विद्यालयी दबाव
B) सामाजिक अपेक्षाएँ
C) हार्मोनल परिवर्तन
D) अनुकरण व्यवहार
Question 8: जब बच्चा यह समझ लेता है कि किसी वस्तु का आकार बदलने पर भी उसकी मात्रा समान रहती है, तो पियाजे के अनुसार वह किस अवस्था में होता है?
A) संवेदी-गतिक अवस्था
B) पूर्व-संचालन अवस्था
C) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
Question 9: यदि कोई विद्यार्थी काल्पनिक परिस्थितियों पर तर्क करता है और परिकल्पनाएँ बनाता है, तो वह पियाजे की किस अवस्था में है?
A) संवेदी-गतिक
B) पूर्व-संचालन
C) औपचारिक संक्रियात्मक
D) मूर्त संक्रियात्मक
Question 10: “निदेशन व्यक्ति के दृष्टिकोणों एवं उसके बाद के व्यवहार को प्रभावित करने के उद्देश्य से स्थापित गतिशील परस्पर संबंधों का एक प्रकम है”, यह किसका कथन है –
A) गुण
B) जोन्स
C) क्रोव का
D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Question 11: विगोत्स्की के अनुसार अधिगम का सर्वोत्तम स्तर कब प्राप्त होता है?
A) जब बच्चा स्वतंत्र रूप से कार्य करता है
B) जब अधिक सक्षम व्यक्ति सहायता प्रदान करता है
C) जब केवल शिक्षक निर्देश देता है
D) जब बच्चा रटकर सीखता है
Question 12: निकटवर्ती विकास क्षेत्र (ZPD) का सही अर्थ क्या है?
A) जो बच्चा स्वयं कर सकता है
B) जो बच्चा कभी नहीं कर सकता
C) जो बच्चा भविष्य में करेगा
D) जो बच्चा सहायता से कर सकता है
Question 13: गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A) बुद्धि केवल IQ से मापी जा सकती है
B) बुद्धि एक ही प्रकार की होती है
C) बुद्धि केवल गणितीय क्षमता है
D) बुद्धि कई स्वतंत्र रूपों में होती है
Question 14: थॉर्नडाइक के प्रभाव के नियम के अनुसार अधिगम कब सुदृढ़ होता है?
A) दंड मिलने पर
B) संतोषजनक परिणाम मिलने पर
C) कार्य कठिन होने पर
D) अनुकरण से
Question 15: सकारात्मक पुनर्बलन का सर्वोत्तम उदाहरण कौन-सा है?
A) सही उत्तर पर प्रशंसा
B) गलत उत्तर पर डाँटना
C) कार्य की उपेक्षा
D) भय दिखाना
Report Card
Total Questions Attempted: 0
Correct Answers: 0
Wrong Answers: 0
Percentage: 0%
0 Comments