Advertisement

यूपी में शुरू हो सकते हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम, सीएम योगी की अहम बैठक

यूपी में शुरू हो सकते हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम, सीएम योगी की अहम बैठक




लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अहम बैठक चल रही है, जिसमें प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था पर चर्चा हो रही है


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है. बैठक में विशेष रूप से प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारियों पर चर्चा हो रही है.

इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियों, दिशा-निर्देशों और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. अधिकारियों को संभावित व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं.

सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि किसी भी परिस्थिति में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था को तत्काल लागू किया किया जा सके. बैठक के बाद इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं. 

Post a Comment

0 Comments