HEAD TEACHER SUSPEND CASE : प्रधानाध्यापक के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन, अध्यापक को बताया बेकसूर, BSA ने किया था सस्पेंड
इंचार्ज प्रधानाध्यापक बेकसूर साजिश में फंसाया
ग्रामीण शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हुए थे सस्पेंड
रूपेठा कम्पोजिट विद्यालय पर तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के ऊपर बच्चो से बालू, गिट्टी उठवाने के आरोप में सस्पेंड होने की सूचना पर सोमवार को ग्रामीण लामबंद होकर विद्यालय पहुंचकर आक्रोश व्याप्त किया । ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए साजिश रचने वाले सहायक अध्यापक को हटाने और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बहाल करने की मांग करने लगे ।
इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र भी भेजा है। रूपेठा स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार तैनात है। शनिवार को विद्यालय में अध्यापकों संग पढ़ने वाले बच्चो से ईंट,बालू ढोवाई करने का वीडियो वायरल होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया था ।
सोमवार को सस्पेंड होने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया । ग्रामीणों ने कहा कि इंचार्ज कम्पोजिट विद्यालय रूपठा, किख चहनियाँ प्रधानाध्यापक को फंसाया गया है ।
ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने स्वयं विद्यालय जाकर बच्चो से पूछताछ किया । जिसमें बच्चो ने कहा कि उन्हें बालू गिट्टी ढोने के लिए अध्यापक फूलचंद ने कहा था । साजिश के तहत ही सहायक अध्यापक ने भेजा था और वीडियो बनाकर उसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया था ।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल पर फेसबुक चलाते है । 3 ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सभी साक्ष्य वीडियो जिला प्रशासन के सामने सौंपी जायेगी ताकि निष्पक्ष जांच हो सके । इंचार्ज प्रधानाध्यापक के आने के बाद यहां बच्चो के अंदर पढ़ाई को लेकर काफी सुधार हुआ है। जो वास्तव में अच्छे व्यक्ति है । ग्रामीणों ने इसकी निष्पक्ष जांच कर सुनील कुमार को बहाल करने की मांग किया है ।

0 Comments