EHRMS PORTAL FRAUD : मानव संपदा पोर्टल में बड़ा खेल उजागर, संबद्ध चपरासियों ने खुद को बनाया ऑफिस असिस्टेंट


बेसिक शिक्षा विभाग में आठ ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर संबद्ध 22 चपरासियों की हिमाकत तो देखिए कि उन्होंने अपना पदनाम ही बदल लिया। मानव संपदा पोर्टल पर सेवा रिकॉर्ड में खुद ही • अपने को चपरासी ना लिखकर पदनाम ऑफिस असिस्टेंट दर्ज कर लिया। जानकार बताते हैं कि ब्लॉक संसाधन केंद्र अथवा बेसिक शिक्षा विभाग में ऑफिस असिस्टेंट का कोई पद ही नहीं है। मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज जानकारी की या तो अधिकारी जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं या फिर वह सोए हुए हैं। 

मानव संपदा पोर्टल पर विकासखंड बरखेड़ा में चपरासी अनुराग मिश्रा, चपरासी गुलाम गौस, चपरासी विष्णु आशीष वर्मा के नाम के आगे पद नाम ऑफिस असिस्टेंट दर्ज है। पोर्टल पर इनकी तैनाती ब्लॉक संसाधन केंद्र बरखेड़ा पर दर्ज दर्शाई गई है। 

इसी तरह विकासखंड मरौरी में मानव संपदा पोर्टल पर चपरासी चपरासी मोहम्मद यावर इस्लाम, मोहित कुमार चपरासी शशिकांत सिंह ने सेवा रिकॉर्ड में अपना पद नाम स्वयं ही ऑफिस असिस्टेंट के रूप में दर्ज कर लिया। वर्तमान में पोस्टिंग ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी में होना दिखाया गया।

EHRMS PORTAL FRAUD : मानव संपदा पोर्टल में बड़ा खेल उजागर, संबद्ध चपरासियों ने खुद को बनाया ऑफिस असिस्टेंट