नहीं बढ़ेगी UPTET 2026 की फीस, इसी माह आयेगा UPTET का विज्ञापन, 2, 3 एवं 4 जुलाई को होगी UPTET EXAM

नहीं बढ़ेगी UPTET 2026 की फीस, इसी माह आयेगा UPTET का विज्ञापन, 2, 3 एवं 4 जुलाई को होगी UPTET EXAM


नहीं बढ़ेगी UPTET 2026 की फीस, इसी माह आयेगा UPTET का विज्ञापन, 2, 3 एवं 4 जुलाई को होगी UPTET EXAM


शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि उम्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निर्धारित तिथि दो, तीन एवं चार जुलाई को होगी। इसी माह में किसी भी दिन विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है। विज्ञापन जारी कर परीक्षा योजना और परीक्षा पाठ्यक्रम भी जारी किया जाएगा, ताकि प्रतियोगी उसी अनुरूप तैयारी कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।



नहीं बढ़ेगी UPTET की फीस, शिक्षा सेवा चयन आयोग का प्रस्ताव खारिज,  पिछले वर्ष भेजा गया था फीस वृद्धि का प्रस्ताव

अनारक्षित/ओबीसी की फीस 1000, एससी एसटी की 500 रुपये

चयन आयोग ने 1700 रुपये आवेदन फीस का भेजा था प्रस्ताव


प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में चार साल बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की तैयारी कर रहे लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शासन को भेजा गया फीस वृद्धि का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। 

शासन के विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से 15 मार्च 2021 को जारी आदेश में फीस निर्धारित की गई थी। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 600, एससी-एसटी को 400 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये फीस तय की गई थी।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में से यदि कोई अभ्यर्थी किसी एक में शामिल होता है तो संबंधित संवर्ग के अनुसार 600, 400 या 100 रुपये फीस थी और दोनों स्तर की परीक्षा के लिए क्रमशः 1200, 800 और 200 रुपये फीस थी। चयन आयोग के गठन के बाद दो साल पहले 2024 में फीसवृद्धि की गई थी। आयोग ने सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के 1000, एससी-एसटी के लिए 500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये फीस तय की थी। चयन आयोग ने पिछले साल फीसवृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 

बगैर परीक्षा कराए दोबारा भेजे गए प्रस्ताव में सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों फीस बढ़ाकर 1700 रुपये करने की अनुमति मांगी गई थी। इसी प्रकार दूसरे श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी फीसवृद्धि का सुझाव था। हालांकि शासन ने फीसवृद्धि से इनकार कर दिया है। चयन आयोग के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. संजय सिंह के अनुसार दोबारा भेजे गए फीसवृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।


टीईटी की फीस भुगतान को एसबीआई से समझौता


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत एसबीआई की ओर से आयोग को ई-पे नामक पेमेंट भुगतान गेटवे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)- 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क तेज एवं सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों के लिए यह सेवा निशुल्क है। आयोग के एलनगंज स्थित कार्यालय में आयोग के सचिव मनोज कुमार और बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रयागराज मंडल पवन कुमार अरोरा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।



यूपी टीईटी के लिए परीक्षा पाठ्यक्रम तैयार,  पोर्टल का परीक्षण अंतिम दौर में, शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संग टीईटी पर भी चर्चा


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। परीक्षा पाठ्यक्रम तैयार कराकर विशेषज्ञों के माध्यम से उसका माडरेशन भी पूरा करा लिया गया है। अब आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए एनआइसी द्वारा विकसित किए गए साफ्टवेयर/पोर्टल का परीक्षण किया जा रहा है। त्रुटि मिलने पर टेक्निकल आडिट कराने के साथ उसे जल्द अंतिम रूप देकर आयोग विज्ञापन जारी करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक बैठक में एडेड माध्यमिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा के संबंध में प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा कुछ विभागीय मुद्दों पर विचार विमर्श के साथ टीईटी आयोजन से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि परीक्षा पाठ्‌यक्रम संबंधी कार्य पूर्ण करा लिया गया है। आवेदन के लिए विकसित किए गए पोर्टल का परीक्षण किया जा रूहा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर लाइव करने और टीईटी विज्ञापन का नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। विज्ञापन के साथ ही परीक्षा योजना और विस्तृत पाठ्यक्रम भी सार्वजनिक किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। आयोग की ओर से टीईटी के आयोजन की तिथि दो, तीन एवं चार जुलाई प्रस्तावित है। चार वर्ष से टीईटी की अधिसूचना का इंतजार कर रहे उम्मीदवार विज्ञापन जारी किए जाने की प्रतीक्षा में हैं।

सेवारत शिक्षकों ने मांगी आयु और न्यूनतम अंक में छूट: बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नियुक्त उन शिक्षकों को भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जो बिना टीईटी के नियुक्त हैं। ऐसे शिक्षकों की संख्या प्रदेश में करीब 1.86 लाख है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संबंध में जब तक सुप्रीम कोर्ट का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक वह टीईटी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सेवारत शिक्षकों की चिंता को ध्यान में रखकर प्रस्तावित टीईटी में उम्र सीमा में छूट तथा पास होने के लिए न्यूनतम अंक पूर्णांक का 50 प्रतिशत निर्धारित किया जाए। इसका कारण भी बताया है कि अधिकांश शिक्षक 50 से 55 वर्ष या इससे ऊपर के हैं तथा उन्हें विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ शासन की अन्य योजनाओं में अक्सर ड्यूटी होने से तैयारी का समय नहीं मिल पाता है। 


टीईटी- 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा को शिक्षा आयोग ने किया 'एमओयू


प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग और आइसीआइसीआइ बैंक के मध्य बुधवार को आयोग में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत बैंक द्वारा आयोग को उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव/संजय कुमार सिंह के अनुसार इसके तहत अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने भुगतान से जुड़ी समस्याओं-जैसे ट्रांजेक्शन फेल होना या विलंव के समाधान के लिए हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर समन्वय और त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए बैंक की ओर से एक रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किया गया है। एमओयू पर आयोग के सचिव मनोज कुमार और बैंक अधिकारी ने हस्ताक्षर किए। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार एवं बैंक के आंचलिक प्रमुख समित विजय ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

अभी तक यह परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कराता रहा है। अंतिम बार टीईटी का विज्ञापन अक्टूबर-2021 में पीएनपी ने जारी किया था, जिसकी परीक्षा जनवरी-2022 में कराई गई थी। इसके बाद से प्रशिक्षित प्रतियोगी टीईटी का विज्ञापन जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिक्षक भर्तियां कराने के साथ-साथ टीईटी के आयोजन को लेकर भी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तैयारी कर ली है। शिक्षा आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई बैठक में टीईटी 2026 के आयोजन की तिथि घोषित की गई थी। उसके बाद से अब तक आवेदन लेने के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। विज्ञापन जारी किए जाने को लेकर आयोग ने बैठक में विचार-विमर्श कर योजना तैयार कर ली है। इसी माह विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

29-30 जनवरी को भी प्रस्तावित थी परीक्षा शिक्षा सेवा चयन


आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्षता में एक अगस्त 2025 की हुई आयोग की बैठक में टीईटी के आयोजन की तिथि 29-30 जनवरी 2026 निश्चित की गई थी लेकिन इस संबंध में विज्ञापन ही नहीं जारी किया गया। बाद में उनसे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में नियुक्त हुए अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार से प्रतियोगी उम्मीद कर रहे थे कि 29-30 जनवरी को प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा आयोजन पर वह निर्णय लेंगे, जनवरी में हुई आयोग की बैठक में नई तिथि घोषित कर दी।


UPTET 2026 FAQ 

Q1. UPTET 2026 का फॉर्म कब आएगा और कैसे भरें?

Ans :  UPTET 2026 का आवेदन फॉर्म जल्द जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार official website पर जाकर online apply कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय personal details, education qualification और documents upload करने होते हैं।


Q2. UPTET 2026 में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से documents चाहिए?

Ans : आवेदन के लिए जरूरी documents:

  • Aadhaar Card

  • Graduation Marksheet

  • B.Ed / D.El.Ed Certificate

  • Passport size photo

  • Signature


Q3. UPTET 2026 की फीस कितनी है?

Ans : सामान्य वर्ग के लिए फीस ₹600–₹1200 तक हो सकती है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए कम रहती है। exact फीस notification में दी जाएगी।


Q4. UPTET 2026 की तैयारी कैसे करें? (Best Strategy)

Ans : तैयारी के लिए:

  • previous year papers solve करें

  • mock test दें

  • syllabus के अनुसार पढ़ाई करें


Q5. UPTET 2026 का syllabus क्या है?

Ans : syllabus में शामिल हैं:

  • Child Development & Pedagogy

  • Hindi / English / Sanskrit

  • Mathematics

  • Environmental Studies


ALSO READ THESE


UPTET 2026 notification update : नई तिथियाँ घोषित, जल्द आएगा विज्ञापन! शिक्षकों के लिए बड़ी खबर  -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/up-tet-2026-latest-update.html

मध्यप्रदेश में विभागीय TET परीक्षा का आदेश 2026 : विभागीय टीईटी परीक्षा का आदेश, शिक्षकों के लिए क्या होंगे नए नियम?  -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/mp-department-tet-exam.html








WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments