UPTET 2026 : परीक्षा से पहले ही लाखों अभ्यर्थी हुये बाहर, B.Ed. के उल्लेख से भी पैदा हुआ असमंजस
आयोग ने सिर्फ द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं को किया मान्य
NCTE के नियम में प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षु भी हैं अर्ह
चार साल बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 से लगभग तीन लाख डीएलएड प्रशिक्षुओं को बाहर कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के 16 जुलाई 2019 के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से चार अगस्त 2022 को जारी पत्र में साफ किया गया है कि किसी भी शिक्षक प्रशिक्षक पाठ्यक्रम (डीएलएड, बीएड या डीएड आदि) में प्रवेश लेने वाला अभ्यर्थी टीईटी में शामिल होनेके लिए पात्र है। इसी के साथएनसीटीई ने अपनी 11 फरवरी 2011 की अधिसूचना को भी संशोधित कर दिया था।
इस लिहाज से डीएलएड, बीएड या डीएड आदि शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के प्रथम से लेकर चतुर्थ सेमेस्टर तक के प्रशिक्षु भी यूपी-टीईटी में आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोगकी ओर से शुक्रवार को जारी यूपी-टीईटी 2026 के विज्ञापन में प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एवं उत्तर प्रदेश शासन से संबद्ध संस्था से दो वर्षीय डीएलएड (बीटीसी) पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले या उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही आवेदन के लिए अर्ह माना है।
इसी प्रकार एनसीटीई से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डीएडया भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) से मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डीएड (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए योग्य माना गया है। उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए भी डीएलएड (बीटीसी), डीएड, डीएड (विशेष शिक्षा) के साथ ही बीएड और समकक्ष पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में शामिल हो रहे या उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही आवेदन की अनुमतिदी गई है। डीएलएडके प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में प्रशिक्षणरत तीन लाख अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे। बीएड, डीएडया दूसरे समकक्षपाठ्यक्रमों के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के अभ्यर्थियों को शामिलकर लें तो यह संख्या और अधिक होजाएगी।
प्राथमिक स्तर में B.Ed. का नाम आने से असमंजस
चयन आयोग की ओर से जारी यूपी-टीईटी की गाइडलाइन में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बीएड का जिक्र होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 के आदेश में प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों को अर्ह नहीं माना था। आयोग की गाइडलाइन में प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए शैक्षिक अर्हता में बीएड नहीं है।
UPTET–2026 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन / शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 27 मार्च 2026
ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 26 अप्रैल 2026
आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समायोजन (Bank Reconciliation) की अंतिम तिथि – 01 मई 2026
परीक्षा तिथि – 02, 03 व 04 जुलाई 2026
ALSO READ THESE
0 Comments