Census 2026-27 Latest Update : जनगणना करेंगे शिक्षक, एक पर होगा इतनी आबादी का जिम्मा

भारत जनगणना 2026-2027 : जनगणना करेंगे शिक्षक, एक पर होगा इतनी आबादी का जिम्मा


भारत जनगणना 2026-2027 : जनगणना करेंगे शिक्षक, एक पर होगा इतनी आबादी का जिम्मा


Census 2026-27 Update

जनगणना (Census) को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। अधिकारियों को प्रशिक्षित किए जाने के बाद अब गणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गणना कार्य में सबसे अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की बात कही जा रही है। राजस्व के साथ कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। एक गणनाकर्मी के जिम्मे सात से आठ सौ आबादी का जिम्मा होगा। हर छह गणना कार पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। आपात स्थित के लिए 10 प्रतिशत गणना कर्मी और सुपरवाइजर की रिजर्व के तौर पर रखा जाएगा।

जनगणना (Census) 2027 के लिए एक वेब पोर्टल जनगणना मैनेजमेंट और मानीटरिंग सिस्टम बनाया गया है, ताकि गिनती करने वालों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति और फील्ड कर्क की रियल-टाइम प्रोग्रेस जैसी सभी गतिविधियों को मानिटर किया जा सके। 

Census 2026 कब शुरू होगा

दो चरणों में होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना होगी, जो 22 मई से 20 जून 2026 के बीच होगी। वहीं, दूसरी चरण में आबादी की गणना होगी, जो फरवरी 2027 में होगी। इससे पहले सात मई से 21 मई 2026 तक आम नागरिकों द्वारा स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। जिले में तैयारियों की बात करें तो पिछले माह के अंत में लखनऊ से दो प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया था।

जनगणना (Census) को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण अधिकारियों को मिल चुका है। गणना करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। गणना में शिक्षकों के साथ अन्य कई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। - अमित कुमार, एडीएम ।


FAQ

Q1. Census 2026 कब शुरू होगा?

Ans: 22 मई से 20 जून 2026 के बीच


Q2. Census 2027 reference date क्या है?

Ans: मार्च 2027 के पहले दिन की 00:00 बजे होगी


Q3. Census digital कैसे होगा?

Ans: भारत में अगली जनगणना (2026-2027) पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसमें डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप और सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल (Self-Enumeration Portal) का उपयोग किया जाएगा।


ALSO READ THESE

भारत जनगणना 2026-27 SCHEDULE & RULES

जनगणना में गलत जानकारी देने और असहयोग पर होगी सजा, तीन साल की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड का है प्रावधान


#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool, primary ka master : up basic shiksha khabar, Basic Shiksha news, Shikshamitra transfer, UP teacher update, Basic education order, TET Practice Sets, Teacher News, Government Orders, Education Updates


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments