UP TEACHER TRANSFER LATEST NEWS : शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ग्रामीण से नगर क्षेत्र में शिक्षकों के तैनाती की तैयारी

UP TEACHER TRANSFER LATEST NEWS : शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ग्रामीण से नगर क्षेत्र में शिक्षकों के तैनाती की तैयारी


BASIC EDUCATION TRANSFER NEWS : शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ग्रामीण से नगर क्षेत्र में शिक्षकों के तैनाती की तैयारी

बेसिक शिक्षा: शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ग्रामीण से नगर क्षेत्र में शिक्षकों के तैनाती की तैयारी

10 वर्ष से ज्यादा समय से नगर क्षेत्र में तैनाती नहीं मिलने से शिक्षकों की कमी



प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र कैडर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नई योजना पर काम कर रहा है। कई वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान के तहत नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती स्वीकृत पद के सापेक्ष नहीं, बल्कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के मानकों के अनुरूप की जाएगी। इसके तहत छात्र-शिक्षक अनुपात को आधार बनाकर नगर क्षेत्र के स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्र कैडर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके संकेत बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने दिए हैं।



बेसिक शिक्षा में दो अलग-अलग कैडर (नगर और ग्रामीण) हैं। एक दशक से अधिक समय से ग्रामीण क्षेत्रों से नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने के कारण नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। स्थिति यह है कि कई विद्यालय शिक्षा मित्र के भरोसे हैं। नगर क्षेत्र के लिए सीधी भर्ती की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में 10 वर्ष की सेवा के उपरांत शिक्षकों को नगर क्षेत्र में तैनाती देने की व्यवस्था है। 

नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पूर्व महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण तैनाती नहीं दी जा सकी। अब एक बार फिर नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। 

स्वीकृत पदों की संख्या के बजाय विद्यालयों में नामांकित छात्रों की संख्या को आधार बनाकर तैनाती दी जाएगी। इससे उन स्कूलों को प्राथमिकता मिलेगी, जहां छात्र संख्या अधिक है लेकिन शिक्षक कम हैं। इस व्यवस्था से शिक्षक-छात्र अनुपात बेहतर होने के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। प्रयागराज आए बेसिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि शासन की स्वीकृति के उपरांत नियमानुसार तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Basic Education Transfer 2026 FAQ

Q1. UP Teacher Transfer 2026 कब शुरू होगा?

Ans : UP में शिक्षक ट्रांसफर प्रक्रिया 2026 में जल्द शुरू होने की संभावना है। आमतौर पर transfer policy जारी होने के बाद online आवेदन शुरू होते हैं।

Q2. Basic Education Teacher Transfer के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans : शिक्षक transfer के लिए official portal पर जाकर online form भरना होता है। इसमें personal details, school details और preference district भरना होता है।

Q3. Teacher Transfer के लिए कौन पात्र (Eligible) हैं?

Ans : जिन शिक्षकों ने न्यूनतम सेवा अवधि पूरी कर ली है, वे transfer के लिए eligible होते हैं। इसके अलावा special categories (divyang, spouse case) को प्राथमिकता मिलती है।

Q4. UP Teacher Transfer में कौन-कौन से documents जरूरी हैं?

Ans : आवेदन के लिए जरूरी documents:

  • Service record

  • Appointment letter

  • Identity proof

  • Medical certificate (यदि लागू हो)

Q5. Teacher Transfer Policy 2026 में क्या बदलाव हो सकते हैं?

Ans :  नई policy में online system, transparency और merit-based transfer को बढ़ावा दिया जा सकता है।



ALSO READ THESE


UP Teacher Transfer Latest Update 2026 : तबादलों पर रोक, दूरदराज तैनात शिक्षकों की उम्मीदों को झटका -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/transfer-latest-update.html

UPTET 2026 notification update : नई तिथियाँ घोषित, जल्द आएगा विज्ञापन! शिक्षकों के लिए बड़ी खबर  -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/up-tet-2026-latest-update.html

मध्यप्रदेश में विभागीय TET परीक्षा का आदेश 2026 : विभागीय टीईटी परीक्षा का आदेश, शिक्षकों के लिए क्या होंगे नए नियम?  -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/mp-department-tet-exam.html


#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool, primary ka master : up basic shiksha khabar, Basic Shiksha news, Shikshamitra transfer, UP teacher update, Basic education order, TET Practice Sets, Teacher News, Government Orders, Education Updates




WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments