UP Teacher Transfer Latest Update 2026 : तबादलों पर रोक, दूरदराज तैनात शिक्षकों की उम्मीदों को झटका
Teacher Transfer Latest Update 2026 जनगणना-2027 के कारण तबादलों पर रोक, दूरदराज तैनात शिक्षकों की उम्मीदों को झटका :
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर आगामी भारत की जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भारत के भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त (RGI) ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के प्रमुख बिंदु :
1️⃣ स्थानांतरण (transfer) पर रोक : जनगणना कार्य में नियुक्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला कार्य पूरा होने तक, यानी 31 मार्च 2027 तक नहीं किया जाएगा।
2️⃣ किन-किन कर्मचारियों(Employee) पर लागू : इस रोक के दायरे में प्रशासन और शिक्षा विभाग के कई पद शामिल हैं, जैसे—कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, शहरी निकायों के आयुक्त, शिक्षक (प्रगणक, सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर के रूप में), पटवारी, ग्राम सचिव
3️⃣ उद्देश्य : सरकार का कहना है कि जनगणना जैसे विशाल कार्य में निरंतरता, डेटा की शुद्धता और सटीकता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों का उसी क्षेत्र में बने रहना जरूरी है।
4️⃣ विशेष परिस्थिति में ही तबादला : आदेश के अनुसार केवल अत्यंत असाधारण परिस्थितियों में ही स्थानांतरण की अनुमति दी जा सकेगी।
5️⃣ प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर भी रोक : 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक जिलों, तहसीलों, गांवों और वार्डों की प्रशासनिक सीमाओं में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
दूरदराज तैनात शिक्षकों की बढ़ी चिंता :
प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो अपने घर से 400–600 किलोमीटर दूर तैनात हैं। वे वर्षों से स्थानांतरण (transfer) का इंतजार कर रहे थे, ताकि परिवार के साथ रह सकें। अब जनगणना (census) के कारण तबादलों पर रोक की खबर से इन शिक्षकों में निराशा और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।
विशेष परिस्थिति: स्थानांतरण केवल अत्यंत असाधारण परिस्थितियों में ही संभव होंगे।
प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज:
इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक जिलों, तहसीलों, गांवों और वार्डों की प्रशासनिक सीमाओं में किसी भी बदलाव पर भी रोक लगा दी गई है।
यह आदेश गृह मंत्रालय के अधीन भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त (RGI) द्वारा राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
FAQ
Q1. Census 2026 कब शुरू होगा?
Ans: 22 मई से 20 जून 2026 के बीच
Q2. Census 2027 reference date क्या है?
Ans: मार्च 2027 के पहले दिन की 00:00 बजे होगी
Q3. Census digital कैसे होगा?
Ans: भारत में अगली जनगणना (2026-2027) पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसमें डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप और सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल (Self-Enumeration Portal) का उपयोग किया जाएगा।
ALSO READ THESE
भारत जनगणना 2026-27 SCHEDULE & RULES
जनगणना में गलत जानकारी देने और असहयोग पर होगी सजा, तीन साल की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड का है प्रावधान
#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool, primary ka master : up basic shiksha khabar, Basic Shiksha news, Shikshamitra transfer, UP teacher update, Basic education order, TET Practice Sets, Teacher News, Government Orders, Education Updates
0 Comments