1.33 करोड़ रुपये का बकाया : बेसिक शिक्षा निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण, दो BSA तलब

1.33 करोड़ रुपये का बकाया : बेसिक शिक्षा निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण, दो BSA तलब


1.33 करोड़ रुपये का बकाया : बेसिक शिक्षा निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण, दो BSA तलब

राजधानी और बहराइच के कुछ विद्यालयों में स्कूल ड्रेस की आपूर्ति करने वाली संस्था को पांच साल बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने बेसिक शिक्षा निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। लखनऊ और बहराइच के बीएसए को तलब किया है। दोनों अधिकारियों को 16 अप्रैल को सुनवाई के दौरान आयोग में उपस्थित होना होगा।

लखनऊ की भारतीय हरित खादी ग्रामोदाय संस्था को विद्यालयों में स्कूल ड्रेस आपूर्ति करने का काम मिला था।

संस्था ने वर्ष 2019-20 और 2020 21 में लखनऊ के मोहनलालगंज व चिनहट, बहराइच के रिसिया ब्लॉक में स्कूल ड्रेस की आपूर्ति की थी।

संस्था के अध्यक्ष विजय पांडेय ने पिछले साल मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी कि ड्रेस की आपूर्ति करने के बाद अब तक 1.33 करोड़ रुपये का भुगतान ही नहीं किया गया। इसको लेकर विजय शंकर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से पत्राचार किया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा अब तक भुगतान नहीं हुआ। अधिक रकम होने की वजह से उनकी संस्था व वह खुद आर्थिक तंगी की स्थिति में आ गए हैं। आयोग ने शिकायत का संज्ञान लिया।

12 मार्च को आयोग ने आदेश दिया है कि जो आपत्तियां विजय शंकर की तरफ से दर्ज कराई गई हैं वह बेसिक शिक्षा के निदेश को भेजी जाएं। उनसे इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। लखनऊ व बहराइच के बीएसए को 16 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे उपस्थित होना होगा। आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी निदेशक को दी है। सुनवाई के बाद आयोग अपना निर्णय सुनाएगा। ब्यूरो


#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool, primary ka master : up basic shiksha khabar, Basic Shiksha news, Shikshamitra transfer, UP teacher update, Basic education order


ALSO READ THESE

भारत जनगणना 2026-27 SCHEDULE & RULES -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/2026-27-schedule-rules.html

BSA का हवाला देकर 50 हजार रुपए मांगने के आरोप में बाबू धरे गए -- https://basickikhabar.blogspot.com/2026/03/bsa-50.html




WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments