SIR सर्वे के दौरान एक और शिक्षक की हुयी मृत्यु

 SIR सर्वे के दौरान एक और शिक्षक की हुयी मृत्यु 



BLO death after sir duty heart attack in Bijnor: यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर कस्बे में शनिवार को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शोभा रानी (56) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शोभा रानी आंगनबाड़ी कार्यकत्री होने के साथ मोहल्ला बाड़वान के बूथ नंबर 97 पर बीएलओ के रूप में तैनात थीं। शुक्रवार को दिनभर चल रहे SIR प्रक्रिया से जुड़े कार्य में उनका पूरा समय बीता। शाम से देर रात तक दस्तावेज़ों की जांच और पेपर कलेक्शन में व्यस्त रहने के बाद वे करीब 8:30 बजे घर लौटीं।


रात दो बजे अचानक सीने में उठा तेज दर्द

पति कृपाल सिंह के मुताबिक, घर लौटकर उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही रात करीब 2 बजे वे सोने गए, अचानक शोभा रानी के सीने में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ने पर परिवार घबरा गया और तत्काल उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments