बेसिक स्कूलों में निपुण-प्लस एप से होगी परीक्षा, डिजिटल प्रक्रिया की तैयारी
परीक्षा से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कमजोर छात्रों के लिए विशेष सुधार कार्यक्रम चलाए जाएंगे और प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की रिपोर्ट भी दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले शिक्षकों को एप के उपयोग का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाए।
प्रत्येक विद्यालय में टैबलेट या स्मार्टफोन के माध्यम से प्रश्नपत्र हल कराए जाएंगे। एप स्वतः बच्चों के उत्तरों का मूल्यांकन करेगा और परिणाम तुरंत तैयार होगा, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी, साथ ही शिक्षकों पर कार्य का बोझ भी घटेगा।
SHIKSHAMITRA, PRIMARY TEACHER , UPTET NEWS
BASIC KI KHABARE, BASIC EDUCATION
#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool


0 Comments