मैडम को तोहफे में मिला लखनऊ

मैडम को तोहफे में मिला लखनऊ


मैडम को तोहफे में मिला लखनऊ

पढ़ाई लिखाई वाले विभाग में तैनात एक पावरफुल मैडम का जब दूसरे जनपद से लखनऊ तबादला नहीं हो सका तो उनके लिए ऊपर बैठे जिम्मेदार हुक्मरानों ने प्रतिनियुक्ति का जुगाड़ निकाला और उन्हें लखनऊ लाकर दूसरे विभाग में भेज दिया। 

मैडम जिस जनपद से आई हैं वह यूपी का ऐसा जनपद रहा है जहां हमेशा से शिक्षकों की कमी रहती है। ये दावा विभाग भी करता है बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की ओर से मैडम को लखनऊ के लिए रिलीव करना पड़ा। 
उससे बड़ी बात यह है कि मैडम जिस विभाग के लिए प्रतिनियुक्ति पर आई हैं वहां भी रोजाना नहीं जाती है। हालांकि, वेतन जरूर बराबर निकल रहा है।

मैडम को तोहफे में मिला लखनऊ


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments