स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठक, तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायत में होगी बैठक

स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठक, तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायत में होगी बैठक


स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठक, तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायत में होगी बैठक

प्रदेश में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल की बैठक अब विद्यालय समय में ही आयोजित की जाएगी। हर महीने तीसरे मंगलवार को यह बैठक आयोजित होगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक दोपहर एक से तीन बजे तक यह बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अभी तक परिषदीय स्कूलों की मासिक समीक्षा से संबंधित यह बैठकें स्कूल समय के बाद आयोजित होती थीं। स्कूल समय के बाद शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित होने के कारण शिक्षक इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे। अब न्याय पंचायत स्तर पर सभी विद्यालय एजेंडे के साथ अपनी-अपनी रिपोर्ट रखेंगे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। विद्यालय में बच्चों के सीखने के स्तर, कैचअप शिक्षण के तहत कमजोर छात्रों को अलग से पढ़ाने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को किए जाने वाले उपायों और अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यार्थियों का गृहकार्य पूरा कराने को प्रेरित किए जाने के विषय में समीक्षा की जाएगी।

विभाग के बदले हुए आदेश से अब शिक्षकों को शिक्षक संकुल बैठक में शामिल होने में कठिनाई नहीं होगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों की कठिनाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठक, तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायत में होगी बैठक

स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठक, तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायत में होगी बैठक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments