जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में बीमारी के कारण ड्यूटी कटवाने वालों के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन आदेश

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में बीमारी के कारण ड्यूटी कटवाने वालों के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन आदेश


जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में बीमारी के कारण ड्यूटी कटवाने वालों के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन आदेश

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य को सकुशल एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की ड्यूटी काटने/हटाने से संबंधित चिकित्सा आधार वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।


जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी, प्रयागराज की ओर से जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा संबंधी प्राप्त प्रार्थना पत्रों की वास्तविकता की जांच कर स्पष्ट संस्तुति देने के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सा समिति (मेडिकल बोर्ड) बनाई गई है।

मेडिकल बोर्ड में ये अधिकारी शामिल

  1. अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) – अध्यक्ष
  2. मुख्य चिकित्साधिकारी – सदस्य
  3. वरिष्ठ कोषाधिकारी – सदस्य
  4. जिला विद्यालय निरीक्षक – सदस्य
  5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी – सदस्य
  6. वास्तविक जांच के बाद होगी संस्तुति

आदेश में समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना-2027 के कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा चिकित्सा उपचार/इलाज से संबंधित ड्यूटी से मुक्त किए जाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों की वास्तविक जांच की जाए। जांच के बाद मेडिकल बोर्ड अपनी स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी, प्रयागराज के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

प्रशासन के इस आदेश के बाद चिकित्सा कारणों से जनगणना ड्यूटी से हटने की मांग करने वाले कर्मचारियों के प्रार्थना पत्रों की अब निर्धारित मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच की जाएगी। इससे चिकित्सा आधार पर ड्यूटी संबंधी अनुरोधों के निस्तारण की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत आगे बढ़ेगी।


जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में बीमारी के कारण ड्यूटी कटवाने वालों के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन आदेश


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments