HOLIDAY IN AUGUST : अगस्त में स्कूल रहेंगे नौ दिन बंद, इन अवसरों पर रहेगी छुट्टी, देखिए अवकाश की तारीखें
अगस्त माह में अवकाश का क्रम 4 अगस्त को चेहल्लुम से शुरू होगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि शिक्षण कार्य नहीं होगा। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
इन सार्वजनिक अवकाशों के अलावा अगस्त में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को पड़ने वाले पांच रविवार भी अवकाश रहेंगे। इस प्रकार पूरे महीने में कुल नौ दिन विद्यालय बंद रहेंगे।
देखें पूरी अवकाश तालिका 2026
https://basickikhabar.blogspot.com/2025/12/2026-holiday-list-00-2026.html


0 Comments