SAMAYOJAN 2026 : समायोजन प्रकरण 3.1 अपडेट .. हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 20 जुलाई तय, ब्लॉकवार सूची मांगी गई

SAMAYOJAN 2026 : समायोजन प्रकरण 3.1 अपडेट .. हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 20 जुलाई तय, ब्लॉकवार सूची मांगी गई


बिग ब्रेकिंग - समायोजन प्रकरण 3.1 अपडेट .. हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 20 जुलाई तय, ब्लॉकवार सूची मांगी गई



बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े समायोजन प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय, प्रयागराज की डबल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। न्यायालय ने विभाग द्वारा प्रस्तुत सूची पर असंतोष व्यक्त करते हुए ब्लॉकवार सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


सुनवाई के दौरान विभाग को 13 जुलाई तक संशोधित सूची अपलोड करने के लिए कहा गया है। इसके बाद संबंधित पक्ष 17 जुलाई तक केवल अपने अधिवक्ता के माध्यम से आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि IA (Intervention Application) के माध्यम से आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।


मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित


सुनवाई के दौरान मुख्य अपीलकर्ता सौरभ सिंह की ओर से अधिवक्ता प्रशांत मिश्र ने पक्ष रखा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे एवं राधाकांत ओझा सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता इस सुनवाई में उपस्थित नहीं थे। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।

अब सभी की निगाहें न्यायालय के विस्तृत आदेश और विभाग द्वारा अपलोड की जाने वाली ब्लॉकवार सूची पर टिकी हैं।


SAMAYOJAN 2026 : समायोजन प्रकरण 3.1 अपडेट .. हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 20 जुलाई तय, ब्लॉकवार सूची मांगी गई





बिग ब्रेकिंग
माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज डबल बेंच सुनवाई अपडेट
समायोजन की अगली सुनवाई की तिथि 20 जुलाई निर्धारित हुई।
ब्लॉक वाइस लिस्ट की मांग कोर्ट ने की है।

समायोजन 3.1 उपडेट ...

बेसिक शिक्षा विभाग की सूची से कोर्ट संतुष्ट नही ✍️

13 जुलाई को विभाग सूची अपलोड करेगा ✍️

17 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करानी होगी सिर्फ अधिवक्ता के माध्यम से ( IA के माध्यम से नही ) ✍️

20 जुलाई सुनवाई की अगली डेट ✍️

मुख्य बात - न्यायालय ने किसी भी IA को स्वीकार नही किया और सिर्फ सौरभ सिंह मुख्य अपीलकर्ता के अधिवक्ता प्रशांत मिश्र जी ने बहस किया ✍️

बाकी सीनियर अधिवक्ता अशोक खरे और राधाकांत ओझा आदि कोई नही मौजूद था अतः अफवाहों से दूर रहे ✍️✍️✍️

शेष आदेश अपलोड के बाद ...

इलाहाबाद लीगल टीम




यह भी पढ़ें

🎯CASHLESS MEDICAL : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड और PM-JAY आयुष्मान कार्ड में मुख्य अंतर

🎯कल से इस जिले में विद्यालय का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा, आदेश जारी

🎯UPTET 04 जुलाई 2026 फर्स्ट पाली का पूरा पेपर डाउनलोड करे, अनऑफिशियल आंसर की के साथ

🎯TEACHER'S DIARY :  4 जुलाई 2026 की शिक्षक डायरी

🎯सरकारी स्कूल में सपा विधायक ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, हेडमास्टर निलंबित, मास्टर जी ने दिया यह जवाब

🎯8th Pay Commission: कम से कम 69000 रुपये सैलरी, फैमिली काउंट 4.4 और HRA बढ़ाने पर

🎯आंगनबाड़ी पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

बेसिक शिक्षा विभाग की समस्त नवीनतम जानकारी के लिए ग्रुप से जुड़ें



WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments