निपुण संकल्‍प कार्यशाला के संबंध में महत्‍वपूर्ण निर्देश

निपुण संकल्‍प कार्यशाला के संबंध में महत्‍वपूर्ण निर्देश


निपुण संकल्‍प कार्यशाला के संबंध में महत्‍वपूर्ण निर्देश

निपुण संकल्‍प कार्यशाला के संबंध में महत्‍वपूर्ण निर्देश।




निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने के लिए सभी जिलों में होंगी संकल्प कार्यशालाएं, प्रदेशभर में लागू होगी एक समान शैक्षणिक रणनीति

18 जिलों के 72 मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण भी होगा शुरू

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और निपुण भारत मिशन को कक्षा पांच तक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सोमवार से प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू होगा। इसके तहत 75 जिलों में निपुण संकल्प कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही राजधानी स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का तीसरा चरण भी शुरू होगा। दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र के लिए समान रणनीति तैयार करना और शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना है।

प्रदेश के सभी जिलों में निपुण संकल्प कार्यशालाएं छह से 31 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में होंगी। पहले दिन लखनऊ और उन्नाव की संयुक्त कार्यशाला निरालानगर स्थित होटल रेग्नेंट में आयोजित होगी। इन कार्यशालाओं में डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी., खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, एसआरजी, डीसीएस और एआरपी भाग लेंगे। 

कार्यशालाओं में शैक्षिक कैलेंडर का प्रभावी क्रियान्वयन, निपुण भारत मिशन का कक्षा पांच तक विस्तार, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन को नए अधिगम लक्ष्यों में शामिल करना, बाल वाटिका का बेहतर संचालन, प्रभावी कक्षा शिक्षण की 10 प्रमुख पद्धतियां, कैच-अप टीचिंग, पठन संस्कृति, स्वतंत्र लेखन, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, टीएलएम का प्रभावी उपयोग, बैठक (पीटीएम), सामुदायिक सहभागिता और  शिक्षक क्लस्टर बैठकों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments