TET EXAM PRACTICE SET CHILD PHYSICOLOGY : वंशानुक्रम और वातावरण वन लाइनर नोट्स
|
‘सर्वाधिक उपयुक्त
जीवित (Survival of the fittest) रहता है’ का सिद्धान्त है— |
डार्विन |
|
प्रकृति एवं पोषण विवाद सम्बन्धित है— |
आनुवांशिकी एवं वातावरण |
|
जब से सुनीता ने चलना शुरू किया था, वह जब भी संगीत
सुनती थी, नृत्य करना शुरू कर देती थी। जब वह नृत्य करती है, उसके माता-पिता
ताली बजाते हैं और टी.वी. कार्यक्रम में नृत्य कर रहे बच्चों की नकल करने के लिए
कहते हैं। सुनीता ने बहुत जल्दी ही नृत्य अच्छी तरह से करना सीख लिया। यह विकास
के किस सिद्धान्त को दर्शाता है— |
विकास आनुवांशिकता और परिवेश के बीच अंतः क्रिया का परिणाम
है |
|
यह देखकर कि उनका पुत्र तीन वर्ष की आयु में पढ़ने में बहुत
रुचि लेता है और 3 वर्ष की आयु में ही पढ़ लेता है, उसके माता-पिता ने
उसे बड़ी ही जल्दी स्कूल भेजा। अपने मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चे की पढ़ने
क्षमता अपनी आयु से काफी आगे है। इस उदाहरण में विकास के ............ सिद्धान्त
को स्पष्ट किया जा सकता है। |
विकास आनुवांशिकता और परिवेश के बीच अंतः क्रिया का परिणाम
है |
|
आनुवांशिकता और सामाजिक सांस्कृतिक वातावरण के बीच निरंतर और
जटिल क्रिया से प्रभावित होता है— |
शारीरिक,
संज्ञानात्मक तथा सामाजिक विकास |
|
वातावरण व आनुवांशिक कारकों की परस्पर क्रिया ............
के लिए जिम्मेदार है— |
शारीरिक,
सामाजिक व संज्ञानात्मक विकास |
|
बच्चों के विकास के संदर्भ में सही कथन है— |
विकास में दोनों आनुवांशिकता व पर्यावरण की अन्योन्य
क्रियात्मक भूमिका है |
|
व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता होती है— |
वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण |
|
संज्ञानात्मक विकास में प्रगति निर्धारित करता है— |
मस्तिष्क जैसी शारीरिक संरचना के मूलभूत स्वभाव को |
|
बच्चों में भाषा विकास प्रभावित होता है— |
आनुवांशिकता एवं पर्यावरण दोनों से |
|
बच्चे शरीर, चरित्र, मूल्य, विचार, व्यवहार, कौशल इत्यादि में भिन्न होते हैं— |
आनुवांशिकता व पर्यावरण के कारण |
|
वृद्धि एवं विकास उत्पन्न है— |
आनुवांशिकता एवं वातावरण दोनों के |
|
ब्रॉनफेन ब्रेनर के जैव पारिस्थितिकीय मॉडल के अनुसार बच्चे
के माता-पिता, उसके भाई-बहन आदि उदाहरण हैं— |
सूक्ष्म तंत्र के |
|
प्रकृति व पोषण विकास को नियंत्रित करते हैं— |
प्रकृति व पोषण गर्भावस्था से लेकर विकास को नियंत्रित करने
में अंतःक्रिया करते हैं |
|
आनुवांशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में सत्य कथन है— |
विकास के कुछ पहलू आनुवांशिकता और कुछ अन्य वातावरण से अधिक
प्रभावित होते हैं |
|
मानव विकास के संदर्भ में आनुवांशिकता तथा पर्यावरण की
भूमिका के बारे में सही कथन है— |
आनुवांशिकता एवं पर्यावरण दोनों एक जटिल पारस्परिक क्रिया के
रूप में मानव विकास को प्रभावित करते हैं |
|
मनुष्य में वैयक्तिक विभिन्नता के निर्धारक संबंधित होते
हैं— |
वंशानुक्रम व वातावरण में अंतःक्रिया |
|
मानव जाति में वैयक्तिक विभिन्नता के निर्धारक तत्व जो मानव
जाति की विविधता को बताते हैं— |
आनुवांशिकता व पर्यावरण की अंतःक्रिया |

0 Comments