Advertisement

CENSUS 2027 : जनगणना नहीं करने पर शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 5 शिक्षकों का वेतन रोका गया, जेल तक की चेतावनी!

CENSUS 2027 : जनगणना नहीं करने पर शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 5 शिक्षकों का वेतन रोका गया, जेल तक की चेतावनी!

“जनगणना ड्यूटी नहीं करेंगे…” कहने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन!

बाराबंकी में 5 शिक्षकों का वेतन रोका गया, जेल तक की चेतावनी! ⚖️


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से शिक्षा विभाग और प्रशासन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

राष्ट्रीय महत्व के कार्य जनगणना-2027 में ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 😳

📌 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बाराबंकी द्वारा 5 शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।


 क्या है पूरा मामला?


उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी नवाबगंज की समीक्षा में खुलासा हुआ कि

📅 22 मई 2026 से चल रहे मकान सूचीकरण कार्य में कुछ शिक्षकों ने —


❌ ड्यूटी प्राप्त नहीं की

या

❌ जनगणना कार्य करने से साफ इनकार कर दिया

जिसके बाद प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ा कदम उठाया।



जिन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

🔹 शालू यादव — देवां

🔹 श्वेता प्रकाश — हरख

🔹 परशाली सिंह — हरख

🔹 बबिता सिंह — हरख

🔹 नमिता जायसवाल — मसौली

इन सभी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।


CENSUS 2027 : जनगणना नहीं करने पर शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 5 शिक्षकों का वेतन रोका गया, जेल तक की चेतावनी!



अब जेल भी हो सकती है!

आदेश में साफ लिखा गया है कि जनगणना कार्य से इनकार करना,जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 05 एवं 11 का उल्लंघन है।

जिसके तहत 

⚠️ ₹1000 तक जुर्माना

⚠️ 3 साल तक की जेल

का प्रावधान भी है।




प्रशासन के सख्त निर्देश

✅ एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा

✅ अनुपस्थित प्रगणकों की जगह नए कार्मिक लगाए जाएंगे

✅ मकान सूचीकरण कार्य हर हाल में समय से पूरा कराया जाएगा


इतना ही नहीं…

समीक्षा बैठक में BEO देवां की अनुपस्थिति पर भी प्रशासन ने संज्ञान लिया है। 😮



Post a Comment

0 Comments