CASHLESS CARD : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC हेतु निम्न प्रक्रिया अपनाएं
महत्वपूर्ण सूचना......
👉 आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक (जुड़ा) हुआ हो, क्योंकि सभी OTP उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे।
👉 आवेदन पत्र में सभी विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
1 - सर्वप्रथम
🌍 https://cmtcts.upsdc.gov.in वेबसाइट खोलें।
2 - डैशबोर्ड पर "Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card" विकल्प पर क्लिक करें।
3 - आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4 - प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करें।
5 - विभाग (Department) का चयन करें।
6 - Department Name का चयन करें।
7- School District का चयन करें।
8 - School Block का चयन करें।
9 - Present Post का चयन करें।
10 - School Name का चयन करें।
11 - Applicant Name दर्ज करें।
12 - Guardian/Father/Husband Name दर्ज करें।
13 - Date of Birth दर्ज करें।
14- Retirement Date दर्ज करें।
15- Gender का चयन करें।
16- मोबाइल नंबर स्वतः प्रदर्शित होगा।
17- Email ID दर्ज करें।
18 Aadhaar Number दर्ज करें।
19 District as per Aadhaar दर्ज करें।
20 - Aadhaar के अनुसार पूरा पता (Address) दर्ज करें।
21- अपना नवीनतम फोटो अपलोड करें।
22 - Captcha Code भरें।
23 - सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
24 - Submit बटन पर क्लिक करें।
परिवार के सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया....
25 - यदि किसी आश्रित सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो "Yes" विकल्प चुनें।
26 - सदस्य का विवरण आधार के अनुसार भरें।
27 - Submit पर क्लिक करें।
28 - आवश्यकता अनुसार अन्य आश्रित सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।
आवेदन स्वीकृति प्रक्रिया
29 - आवेदन जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) को भेज दिया गया है।
30 - BEO द्वारा स्वीकृति मिलने पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) के पास लंबित है।
31 - BSA द्वारा अंतिम स्वीकृति (Final Approval) मिलने पर आपके मोबाइल नंबर पर Final Approval का संदेश प्राप्त होगा।
32 - इसके बाद आपको E-KYC करने हेतु निर्देश प्राप्त होंगे।
E-KYC करने की प्रक्रिया
33 - Google Play Store से Ayushman App (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp) डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।
34 - वैकल्पिक रूप से....
🌍https://beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से भी E-KYC कर सकते हैं।
35 - Ayushman App खोलें।
36 - "Beneficiary" विकल्प का चयन करें।
37 - अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
38 - Send OTP पर क्लिक करें।
39 - SMS में प्राप्त OTP दर्ज कर लॉगिन करें।
लाभार्थी खोजने की प्रक्रिया....
40 - Search for Beneficiary पेज खुलने पर Scheme में PMJAY चुनें।
41 - State में Uttar Pradesh चुनें।
42 - Sub Scheme में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना" चुनें।
43 - Search Option में Family ID चुनें।
44 - अपना जिला (District) चुनें।
45 - Search पर क्लिक करें।
46 - आपके सामने लाभार्थी एवं आश्रित सदस्यों की सूची प्रदर्शित होगी।
E-KYC पूर्ण करने की प्रक्रिया
47 - जिस सदस्य की E-KYC करनी है उसके सामने "Do e-KYC" पर क्लिक करें।
48 - Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें।
49 - Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
50 - आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
51 - आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा करें।
52 - कैमरा खुलने पर निर्देशानुसार Live Photo खींचें।
53 - Submit बटन पर क्लिक करें।
कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
54 - E-KYC सफल होने के बाद कार्ड जनरेट हो जाएगा।
55 - Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
56 - अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
🌍 E-KYC पूर्ण होने के बाद आप एवं आपके पात्र आश्रित योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
#primarykamaster #primary_ka_master #uptet #updatemart #basickikhabare #shikshamitra #primaryschool, primary ka master : up basic shiksha khabar, Basic Shiksha news, Shikshamitra transfer, UP teacher update, Basic education order, TET Practice Sets, Teacher News, Government Orders, Education Updates,, basic ki khabar, basickkikhabar

0 Comments