ONLINE ATTENDANCE : अब ऑनलाइन टेबलेट के माध्यम से प्रतिदिन दी जाएगी उपस्थिति

ONLINE ATTENDANCE : अब ऑनलाइन टेबलेट के माध्यम से प्रतिदिन दी जाएगी उपस्थिति




छिबरामऊ, कन्नौज। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरी नगर में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी के दिशा निर्देशन में आयोजित मासिक शिक्षण संकुल बैठक में बताया गया कि अब टैबलेट के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दी जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एआरपी योगेश यादव ने प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से दर्ज करने पर जोर दिया। यह उपस्थिति मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दैनिक आधार पर प्रदर्शित होती है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए कि वे टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करें। बैठक में उपस्थित सभी विद्यालय प्रमुखों ने छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने विभागीय सूचनाओं पर सत्र भी लिया। उदय सिंह राठौर ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। पुरुषोत्तम सिंह ने शिक्षक से सीख, चुनौतियां और समाधान पर नियोजन प्रस्तुत किया।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments